बघौली क्षेत्र के सुन्नी गांव में परंपरागत ढंग से हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया गया । जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों के अलावा इलाकाई समाजसेवी सम्भ्रान्त लोगों की मौजूदगी रही । सभी ने पत्रकारिता के अनुभव साझा कर पत्रकारों को एकजुट रहने का संदेश दिया ।
यहां पर आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम में बोलते हरदोई से आए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश सिंह ने कहा कि पत्रकार अधिकारियों की चाटुकारिता की आदत छोड़ कर अपने साथियों का साथ निभाएं । जिससे पत्रकारों का सम्मान सुरक्षित बना रहे । वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़, आमिर किरमानी और विजय पाण्डेय ने इस तरह के आयोजन की सराहना की । ऋषि सैनी ने कहा कि पत्रकारिता शहरी हो या ग्रामीण दोनों के रास्ते दुर्गम हैं । संघर्ष कर आगे बढ़ना ही पत्रकार धर्म है । अरुण तिवारी ने पत्रकारों के प्रति आभार जताया । मनोज तिवारी ने कहा कि समय के साथ पत्रकार अपने में बदलाव लाएं । राघवेन्द्र त्रिपाठी और आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों से मत खेलो नहीं तो पत्रकारिता चाटुकारिता में परिवर्तित हो जाती है । कछौना के पत्रकारों में पीडी गुप्ता, रामशंकर आजाद, और केपी सिंह ने ग्रामीण पत्रकारिता के अनुभव साझा किए । अहिरोरी से आए अमित द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार खबर से किसी भी प्रकार समझौता न करें । माधौगंज से आये मुन्नूलाल द्विवेदी ने कहा कि पत्रकार को समाज के प्रति समर्पित रहना चाहिए । बघौली के पत्रकारों में सोमेन्द्र गुप्ता, जितेश गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, गोतेन्द्र तिवारी, रमाकान्त मिश्रा, रवि शंकर सिंह ने पत्रकार एकता का संकल्प लेने को प्रेरित किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एडीओ पंचायत राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलापंचायत सदस्य ओमप्रकाश मिश्रा आगन्तुक अतिथि आचार्य सन्त कुमार मिश्रा मंच संचालन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिला प्रभारी सुधीर अवस्थी परदेशी ने किया । जनपद उन्नाव से आए शिक्षक रामशंकर अवस्थी और प्रधानाचार्य शिवप्रकाश अवस्थी ने पत्रकारिता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर तुलसी आश्रम भीठा बाबा मंदिर के महंत रामकृष्ण दास, लोधी प्रधान अजय प्रताप सिंह पुत्तन, विक्टोरियागंज चौंसा के चन्द्रकान्त कुशवाहा कवि इन्द्रपाल सिंह, पूर्व प्रधान मनोज शुक्ला, वीरेन्द्र कुशवाहा, बब्बू सिंह, नीरज त्रिपाठी, अनुज सिंह, दुर्गेश द्विवेदी, उमाशंकर बाजपेयी, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष यादव, सर्वेश अवस्थी, अरविन्द पाल, आशुतोष द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण तिवारी मौजूद रहे । आयोजक ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया ।