प्रभारी अधिकारी (वी0आई0पी0)/नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया हैं कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग लखनऊ की उपाध्यक्षा/पूर्व सांसद श्रीमती पूर्णिमा वर्मा का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। श्रीमती वर्मा प्रातः 10 बजे लो0नि0वि0 निरीक्षण भवन संडीला में आगमन होगा तत्पश्चात 10.30 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति के संगठनो/व्यक्तियों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओ का निराकरण करेगी। पूर्वान्ह 11 बजे बालामऊ चैराहे पर आगमन के साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति के संगठनो/व्यक्तियों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओ का निराकरण करेगी। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे बघौली चौराहे पर आगमन के साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति के संगठनो/व्यक्तियों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओ का निराकरण करेगी।
उपाध्यक्ष का अपरान्ह 12 बजे बालाजी धाम में आगमन होगा।अपरान्ह 12.20 बजे निरीक्षण भवन लो0नि0वि0 हरदोई में आगमन होगा। तत्पश्चात अपरान्ह 1 बजे प्रेस वार्ता एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के संगठनो/व्यक्तियों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओ का निराकरण करेगी। मा0 उपाध्यक्ष अपरान्ह 2 बजे रसखान प्रेक्षागृह में अनुसूचित जाति/जनजाति के संगठनो/व्यक्तियों से मुलाकात एवं उनकी समस्याओ का निराकरण करेगी। तत्पश्चात 4.30 बजे निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओ/उप जिलाधिकारी सदर/क्षेत्राधिकारी सदर/जिला सूचना अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी से भेट वार्ता करेंगी।