हरदोई की टड़ियावां पुलिस ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे दो गोमांस तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक बोलैरो एक कार व गोकशी करने वाले हथियार बरामद किए है।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि टड़ियावां थाने में 28 मई को दर्ज किए गए गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे रियाज व मुन्ना उर्फ इस्लाम निवासी लालपीर गोपामऊ टड़ियावां को गोपामऊ चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि दोनों को मुखबिर की सूचना पर बाबूपुर मोड़ के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि यह लोग गोमांस को गाड़ियों में भरकर जनपद व बाहर के कई जनपदों में बेचते थे।