गोरखपुर में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला

9 व 10 जून को होगा साक्षात्कार

गोरखपुर- जिले के शिक्षित बेरोजागारों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। सेवायोजन विभाग द्वारा आगामी 9 व 10 जून को दीक्षा भवन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्व विद्यालय परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी देते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन देवीपाटन मण्डल आशा शर्मा ने बताया कि रोजागार में कई नामचीन कम्पनियां शामिल हो रही है जो साक्षात्कार के माध्यम से योग्यता रखने वाले युवाओं को चयनित कर रोजगार देंगी। उन्होने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल सेवायोजन डाॅट यूपी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅन लाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। 9 जून को नाॅन टेक्निकल तथा 10 जून को टेक्निकल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। सभी अभ्यर्थियों को मेले में अपना अपन पंजीयन संख्या व मूल प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।