रामू बाजपेयी- पाली
पाली(हरदोई)- पाली नगर के मोहल्ला सुलह सराय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष श्री अरुण मौर्या रहे । कार्यक्रम का संयोजन शिवम तिवारी के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा के भरखनी मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री ने की।
कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, जनधन, जीवन ज्योति बीमा, अटल बीमा, इन्द्र धनुष, आयुष्मान भारत आदि योजनायों से प्राप्त होने वाले लाभों को लोगो को बताया गया तथा जिन लोगो को इन योजनाओं से लाभ प्राप्त नही हो सका उनसे आवेदन लिए गए।
इस दौरान एस एल गुप्ता प्रभारी अधिकारी, ई ओ पाली अवनीश शुक्ला, कानूनगो, पशु चिकित्सक, चिकित्सक, बिजली विभाग के कर्मचारी सहित अमित अग्निहोत्री, अजीत बाजपेई, प्रकाश चन्द्र, कुमुद बाजपेई, योगेश, विनीत, प्रभास, अंकित, मिंटू, मुकेश, रामफेर आदि लोग मौजूद रहे।