कोतवाली से चंद कदम दूर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या 

            हरपालपुर- कोतवाली क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान चलाने वाले युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।हत्या से सनसनी फैल गई।सीओ हरपालपुर ममता कुरील फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही बताया जाता है कि पुलिस ने मृतक की पत्नी उसकी दुकान पर काम करने वाले नौकर और मृतक के दोस्त को पूछताछ के लिए बैठाया है।पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।
         कोतवाली हरपालपुर के सतौथा गांव निवासी विमल भारती 30 पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह हरपालपुर कस्बे में इलेक्ट्रिक सामानों की दुकान चलाता था।उसकी शादी 4 साल पूर्व फर्रुखाबाद शहर निवासी नमिता के साथ हुई थी।विमल अपनी पत्नी के साथ मलौथा गांव में दूसरे मकान पर सोने गया था।सुबह उसकी पत्नी भोर में उठकर चली गई जबकि विमल सोता रहा।
          सुबह काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजन उसके मकान की तरफ गए जहां विमल का घर के अंदर रक्तरंजित अवस्था मे पड़ा था।किसी ने निर्मलता से उसका गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या की घटना से सनसनी फैल गई सूचना पाकर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ हरपालपुर ममता कुरील ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से वार्ता भी की।
        फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी उठाए है। परिजनों ने हत्या के मामले को लेकर किसी के ऊपर कोई भी आरोप नहीं लगाए और अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया।विमल की हत्या को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पत्नी मृतक की दुकान का नौकर और मृतक के एक दोस्त को पूछताछ के लिए बैठाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।