ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से उसमें दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत

टडियावाँ- थाना क्षेत्र के एक गाँव में भट्ठे पर लगे एक ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से उसमें दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है ।
गाँव हीरालाल पुरवा मजरा अमेठिया निवासी भन्नू 19 पुत्र रमेश मंगलवार की देर शाम अपने खेत से जानवर भगा रहा था । उसी समय गाँव स्थित आशीष ब्रिक फील्ड से ट्रैक्टर पर ईंटें लेकर चालक गगन मिश्र निकला । थोड़ी दूर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें भन्नू दब गया। चालक नशे की हालत में बताया गया है । ग्राम प्रधान के भाई सत्य प्रकाश के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला । लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मृतक के ताऊ हरिनाम ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई । मृतक पिता का इकलौता बेटा था । एक बहन शिवानी (14) है । लगभग दस साल पूर्व माँ का देहान्त हो चुका है । पिता ट्रक चालक है । जो इस समय बाहर है ।