एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य का हालचाल जानने नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स पहुंचे। डॉक्टरों की सलाह पर श्री वाजपेयी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका इलाज एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा भी एम्स पहुंचे थे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल लेने अस्पताल गए।