दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना उन गांवों के लिए वरदान साबित हुई है, जहां आजादी के इतने वर्षों के बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी। इस योजना के तहत राजस्थान में करीब 24 हजार चार सौ गांवों में सघन रूप से बिजली पहुंचाई गई है। इनमें से करीब तीन सौ गांव अब तक पूरी तरह अंधेरे में थे। इस योजना से प्रदेश के करीब 13 हजार से अधिक धानियों में पहली बार बिजली पहुंची है। वहीं 11 लाख 17 हजार से अधिक घरों में इस योजना के तहत बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 27 हजार से अधिक परिवार बीपीएल श्रेणी के हैं। पिछड़े और दूरस्थ इलाकों को इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा मिला है।