25 दिसम्बर को भारत रत्न अटल बिहारी जी की 95वीं जयंती समारोह पर सुशासन दिवस का आयोजन किया जायेगा :- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों से कहा है कि शासन के निर्देश पर सभी खण्ड विकास कार्यालय एवं नगर निकायों के कार्यालय पर 25 दिसम्बर 2018 को भारत रत्न अटल बिहारी जी की 95वीं जयंती समारोह पर सुशासन दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसमें पेंशन व राशन कार्ड वितरण, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन कैम्प लगायें तथा यह प्रयास करे कि किसी भी योजना का कोई पात्र व्यक्ति छूटने न पाये।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजन में बीडीओ, ईओ, जिला समाज कल्याण, पूर्ति, जिला प्रोबेशन तथा जिला विकलांग कल्याण विभाग के अधिकारी एंव कर्मचारी सहभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि 25 दिसम्बर को जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयो एवं महाविद्यालयों में भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की स्मृति में सेमीनार, परिचर्या, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराये जाये। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालय पर राष्ट्रीय मिशन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करायें। 

 जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निदेशों का पालन कड़ाई से किया जाये और की गयी कार्यवाही की संख्यात्मक रिपोर्ट सभी बीडीओ, ईओ जिला विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी को 25 दिसम्बर 2018 की सायंकाल तक उपलब्ध करायेगें।