बाज़ार सब्जी लेने गए किशोर के साथ कुकर्म, युवक ने बनाया हवस का शिकार

चारा उठाने में मदद करने की बात कहकर खेत में ले गए  ।
-शाहाबाद कोतवाली इलाके का मामला ।
-आरोपी युवक को डायल 100 वालों ने पकड़ा पुलिस के किया सुपुर्द ।
-युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज ।


हरदोई के शाहाबाद कोतवाली इलाके में एक किशोर के साथ कुकर्म की घटना ससमने आयी है।किशोर बाजार से जब वापस आ रहा था तो उसे खेत मे ले जाकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।आरोपी युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
मामला शाहाबाद कोतवाली इलाके का है।यहां के एक गांव का निवासी किशोर उधरनपुर गांव की बाजार गया था जहां से वह वापस आ रहा था।इसी बीच गांव के ही रामप्रताप अपने खेत के पास मिल गया और किशोर से चारा उठाने में मदद करने की बात कहकर उसको खेत ले गया जहां उसके साथ कुकर्म किया और धमकी भी दी।
किसी तरह वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी पिता को दी।उसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने युवक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और किशोर का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।