एक सप्ताह में ड्रेस, किताब, जूते-मोजे एवं बैग वितरण हर हाल में करा देंः- जिलाधिकारी

संतुष्ट होने पर वेतन आहरित किया जायेगा:- पुलकित खरे

            हरदोई– कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उपस्थित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में मसाले, दाल आदि सामान पालीथीन या लिफाफे में रखने के बजाय डिब्बों में रखे जायेगें और यह व्यवस्था 31 जुलाई तक कराना सुनिश्चित किया जाये और अन्य खाद्यान को कन्टेनर में रखा जायेगा। उन्होने कहा कि इसके साथ ही 15 अगस्त 2018 तक सभी स्कूलों में मिड-डे-मील शेड बनना है और जिन स्कूलों में शेड के लिए स्थान नही है वहां विद्यालय के कमरे या बरामदें में स्लेप शेट ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत निधि कराया जायेगा ताकि स्कूल के बच्चें खाना जमीन पर न रखें और उन्हें कीटााणु मुक्त भोजन मिले सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी एक सप्ताह में अपने स्कूलों में ड्रेस, किताब, जूते-मोजे एवं बैग वितरण हर हाल में करा दें अन्यथा 01 अगस्त 2018 के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके द्वारा वितरण होना नहीं पाया गया या ड्रेस गुणवत्ताहीन मिली तो संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके क्षेत्र के स्कूलों में खाना गैस पर बनता या नहीं, हैण्ड पंप ठीक है, बिजली, शौचालय, किचन, बाउन्ड्रीवाल, बच्चों की संख्या, मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की जांच की जायेगी और जिन खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्कूलों में जो कमियां उन्हें निर्धारित प्रारूप पर शाम तक उपलब्ध करायें।

श्री खरे ने कहा कि बच्चों को मिलने वाले प्रत्येक सोमवार फल व बुधवार को दूध नियमित मिलना चाहिए इसके साथ ही रसोईयों एवं प्रधान को मिड-डे मील संबंधी प्रशिक्षण पोषण फिल्म के माध्यम से दिया जाये। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वर्ष  2016 से अब तक विद्यालयों के विद्युतीकरण हेतु शासन से धनराशि प्राप्त हुई तथा उसमें से कितने विद्यालयों को विद्युतीकृत किया और कितनी धनराशि शेष, इसके साथ ही निर्वाचन से प्राप्त धनराशि की आख्या भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारियों का वेतन उनके द्वारा माह में किये गये निरीक्षण के आधार पर आख्या मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उन्हें प्रेषित की जायेगी और संतुष्ट होने पर ही वेतन आहरित किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।