अधिशासी अभियंता से 20 लाख की फिरौती मांगने वाला साथी समेत गिरफ्तार

नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से 20 लाख की मांगी गई फिरौती फोन पर गाली गलौज कर अकेले पुत्र की धमकी देकर मांगी गई थी फिरौती

  • नलकूप विभाग में तैनात है देश दीपक गुप्ता इंस्पेक्टर सर्विलांस सेल व शहर कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

           हरदोई-नलकूप विभाग में तैनात एक अधिशासी अभियंता से फोन पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।रंगदारी मांगने वाले युवक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों को पुलिस ने जेल भेजा है।

        शहर कोतवाली की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले देश दीपक गुप्ता नलकूप विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं।जैसा की पुलिस को दी गयी तहरीर में देश दीपक गुप्ता ने बताया था कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 18 जून को एक फोन किया गया और फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले के द्वारा गंदी गंदी गालियां देते हुए धमकी दी गई कि तुम्हारा अकेला लड़का है कल तक 20 लाख रुपए की व्यवस्था सुबह तक कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। इस धमकी को उन्होंने गंभीरता से लिया और मामले की सूचना एसपी विपिन कुमार मिश्र को दी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली की पुलिस ने अधिशासी अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई।
          इस सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सर्विलांस सेल व कोतवाली शहर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में टीम ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए विजय दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली देहात हरदोई को राम जानकी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया उसने एक नोकिया मोबाइल व सिम खरीदा था।पुलिस ने मोबाइल व सिम बरामद किया।यह मोबाइल उसने अपने साथी विनीत पुत्र राजाराम निवासी बरगदिया थाना हरियाणा जो कि आइडिया सिम का डिस्ट्रीब्यूटर है उसी से लिया था।उसने वह सिम फर्जी अभिलेखों पर लिया था।पुलिस ने विजय दीपक की पहचान पर विनीत को भी गल्ला मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया विनीत के विरुद्ध धारा 120 बी की बढ़ोतरी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।