बकाया रुपये मांगने पर दबंग ने दंपति को घायल किया

कछौना, हरदोई। बकाया रुपया मांगना दंपति को महंगा पड़ा, आरोपी ने दंपति को बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, महिला को कीटनाशक भी खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। दंपत्ति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

बताते चलें हरियाणा के करनाल के रहने वाले दंपत्ति राम सिंह कुकुही गांव में कई वर्षों से रहते हैं। इनकी कृषि भूमि को बेरुआ गांव के गंगा प्रसाद करते थे। जिसका कृषि कार्य हेतु रुपये लगभग आठ लाख बकाया है। आरोपी दंपति को रुपये नहीं दे रहा था। 19 मार्च को दंपत्ति आरोपी के घर रुपए मांगने गया, आरोपी अपने साथी दीपू, मिस्टर व एक अज्ञात साथी ने विद्यालय पैसे में हमला कर दिया। यहां तक सरदार राम सिंह की पत्नी को कीटनाशक खिलाकर कर जान से मारने का प्रयास किया। परिजनों की चीख पुकार पर आसपास के लोग आ गए। यह लोग मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर इमरजेंसी वाहन 108 व 112 मौके पर पहुंच गई। इमरजेंसी वाहन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर परिजनों का इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 406, 328, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता