हरदोई- पेटीएम के माध्यम से 85 सौ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित का रुपया वापस कराया है।
जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइन कैनाल रोड निवासी एक युवक ने उनके पास आकर एक शिकायती पत्र देते हुए बताया 28 जुलाई को ऐमजॉन गिफ्ट वाउचर खरीदने हेतु एक मोबाइल नंबर से जुड़े पेटीएम में अकाउंट पर वैलिडिटी ट्रांजैक्शन ID के तहत 85 सौ रुपये जमा कराकर ठगी करने का प्रयास किया गया।इस मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल के प्रभारी आलोक कुमार सिंह को लगाया गया था जिसमें पुलिस ने पेटीएम अकाउंट से वह पूरा पैसा वापस कराया।कहाकि अगर ऐसी कोई घटना है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे ताकि मामले में कार्यवाई की जा सके और लोगों का पैसा भी बचा रहे।