थाना क्षेत्र बघौली के अन्तर्गत हमारा पम्प बघौली द्वारा पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इलाकाई पत्रकार समाजसेवी मौजूद रहे । शोक सभा के दौरान पहले माल्यार्पण और पुष्पांजली अर्पित करने के साथ ही मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । भारत माता के वीर सपूत के जयकारे लगाये गए । मौजूद लोगों द्वारा उनके जीवन व्यक्तित्व को याद किया गया । इस अवसर पर चन्द्रकान्त कुशवाहा, मनोज शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, अनूप मिश्रा, वीरेन्द्र कुशवाहा, हसमत अली, सर्वेश अवस्थी, केहर सिंह, मंशाराम, रामकिशोर गुप्ता, रविशंकर सिंह, संजू सक्सेना, भीठा बाबा, रामराज पाल, जितेश गुप्ता, सोमेन्द्र गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, सर्वेश अवस्थी, सुधीर अवस्थी, आयोजक अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
Related Articles
Condolence book signed by Jaishankar
May 14, 2022
0
‘सर्जनपीठ’ की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी को सारस्वत श्रद्धांजलि
August 16, 2018
0
आडवाणी जी को भारत रत्न मिलना राजनीति या राइट चॉइस?
February 4, 2024
0