चोरों ने 28 हजार रुपये व 8 चांदी के सिक्के चुराए

           हरदोई- बेनीगंज में द्विवेदी ट्रेडर्स की दुकान में पीछे से घुसे कुछ चोर दुकान की गोलक से 28 हजार रुपये नगद व माईसेम सीमेंट के द्वारा दिये गए 8 चाँदी के सिक्के चुरा कर रफूचक्कर हो गए।
             मालूम हो कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानमल में सुशील द्विवेदी ट्रेडर्स के नाम से सरिया मौरंग ,सीमेंट इत्यादि की दुकान है, सुनील द्विवेदी इस दुकान का संचालन करते है ।बीती रात सुनील द्विवेदी भारी बारिश होने की वजह से दिन भर की आमदनी दुकान में रखकर रात करीब नौ बजे अपने गांव भैनगाँव को चले गए।सुबह लगभग 4 बजे दुकान की पड़ोस की महिलाएं जब शौच क्रिया के लिए निकली तो उन्हें दो ब्यक्ति दुकान के पीछे से निकलते दिखायी दिए ।घर आकर बताया तो पीछे जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था ।इसकी जानकारी सुनील द्विवेदी को दी ।सुनील द्विवेदी मौके पर पहुँचकर क्षेत्रीय पुलिस चौकी प्रभारी को जानकारी देकर 100 नम्बर पुलिस को सूचना दी ।मौके पर चौकी प्रभारी व 100 नम्बर टीम ने मौका देखकर दुकानदार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर शीघ्र चोर पकड़ा जाएगा ।