किशोरी को भगा ले जाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

       हरदोई– सांडी थाना क्षेत्र के कुन्दरौली से एक किशोरी को ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन किशोरी को ले जाने में मदद करने वाले दम्पति व ढाई लाख के जेवर का अभी पुलिस पता नही लगा सकी है।आरोपी युवक शाहजहांपुर के थाना पचदेवरा निवासी शिवकुमार उर्फ धीरज पुत्र लक्षमण है जिसको हिरासत में लेकर भेज दिया गया है।
       मालूम हों कि थाना क्षेत्र के कुन्दरोली के एक व्यक्ति ने पुलिस में 2 जून को शिकायत करते हुए बताया था कि गांव की एक व्याक्ति व महिला पर आरोप लगाए थे कि उक्त लोगों ले उसकी नाबालिग  पुत्री को बहला फुसला कर घर सें ढाई लाख जेवर समेत किसी लडके के साथ भेज दिया।पुलिस ने आरोपी लोगों को हिरासत में लेकर कडी पूछतॉछ  की जिसमें नोंवें दिन लड़की को फरुखाबद मे बस में बैठा दिया गया।जिसे परिजन पुलिस के पास ले गये।पुलिस ने तमाम खाना पूर्ति कार्यवाही के साथ एक साथ थाने में रख कर पिता को सुपुर्द किया।
        उक्त पीडित लड़की जो एक सप्ताह तक साथ रहने वाले प्रेमी का नाम पता तक नहीं बता सकी। पुलिस व परिजन ने तमाम प्रयास के बाद आरोपी को पुलिस ने सांडी तिराहे पर हिरासत में लिया परन्तु पीडिता के बयान में जेवर लेजाना बताये जाने के बाद भी आरोपी से जेवर कीमत ढाई लारव की बरामद कराये जाने की मांग पुलिस से की।तथा ३स घटना को अंजाम तक पहुंचाने में गांव के दम्पति को भेजने की मांग की।