हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत 

       हरदोई- मंझिला थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया वहीं विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर पुलिस लाइन में अंतिम विदाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
       जिले के थाना मझिला में रामकुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी मदऊपारा थाना रामनगर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए शाहाबाद ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।