हरदोई- सीएचसी पर एक नर्स की लारवाही के चलते एक प्रसूता की अधिक रक्तस्राव की वजह से मौत हो गयी। आरोप है कि नर्स ने तब जिला अस्पताल रिफर किया जब महिला की हालत अधिक बिगड़ गयी।
विकास खण्ड भरखनी के उपकेन्द्र सवायजपुर के गाँव मिर्ज़ापुर निवासी विमला देवी पत्नी विमलेश कुमार को शनिवार को प्रसव पीढा होने पर परिवारिजनो ने गाँव की आशा ममता देवी के साथ लाकर सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया मृतक महिला के पति विमलेश कुमार ने बताया की मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स इंदु सिंह जिनकी ड्यूटी चार बजे खत्म होने बाली थी जल्दी प्रसव होने के चक्कर मे दर्द बढ़ाने बाला सिंटो दो इंजैक्शन नस मे लगाने से तीन बजे के करीब विमला ने एक जीवित बच्ची को जन्म दिया प्रसव कराने के एवज मे स्टाप नर्स इंदु सिंह ने परिवारिजनो से पांच सौ रुपये लिए।
आरोप है कि दूसरी स्टाफ नर्स के आने से पहले ही लेकर प्रसूता महिला को दाई ममता के सहारे छोड़ कर ड्युटी खत्म होने की बात कह कर चली गयी महिला की अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हालत खराब होते देख दाई ममता देवी के हाथ पाव फूल गये स्टाप नर्स इंदु सिंह के जाने के बाद अन्य दो स्टाप नर्स रितु और प्रीति भी मौके पर मौजूद न होने की बजह से फार्मासिष्ट ने हाथ खड़े करते हुए उसको 108 एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय रिफर कर दिया उसकी निरंतर बिगड़ रही हालत को देखते हुए वहां मौजूद चिकित्सको ने तत्काल बाहर ले जाने की बात करने लगे इसके पहले परिजन उसे कही ले जाते की उसने वही दम तोड़ दिया विमला की मौत की सूचना मिले ही परिवार मे कोहराम मच गया वही तीन बच्चो के सर से मां साया उठ गया।