हरदोई- उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लाखों रुपये पानी की तरह वाह रही है लेकिन हकीकत उलट है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बद से बदतर नजर आ रहा है
जी हाँ हम बात कर रहे उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के अनकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की। यहां बदहाली चरम पर है।स्वास्थ्य केंद्र में जानवर घूमते नजर आ रहे है और जो मेन गेट लगा हुआ था वो भी टूटा हुआ नजर आ रहा है और जो नल लगे हुए है वो भी टूटे हुए नजर आ रहे है यहां जो मरीज दवा लेने आते है उनको अगर प्यास लगती है तो वो या तो अपने घर से पानी की बोतल ले आये या फिर स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गांव जाना पड़ेगा पानी पीने के लिए।।
इस मामले पर अनिल कुमार फार्मासिस्ट का साफ तौर पे कहना है कि मैने पहले एक नल लगवाया उसे गांव वालो ने तोड़ दिया उसकी बाद फिर दूसरा नल लगवाया तो दोवारा फिर गांव वालों ने तोड़ दिया है बाकी सरकार के मुताबिक जो दवा मरीजो के लिए आती है वो उन्हें उपलव्ध करा दी जाती है और मरीजो को दवा की कोई समस्या नही है और पानी की समस्या तो है ही इसी लिए जल्द से जल्द ही उनकी पानी की समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।