हरदोई- कथित रूप से ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर ट्रैक्टर चालक एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्यवाई की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र दिया।
कल्लू पांडेय के नेतृत्व में एसपी आफिस पहुंचे करीब चार दर्जन से अधिक ट्रैक्टर चलकोंने आरोप लगाए है कि वह लोग ट्रैक्टर ट्राली से भाड़े का काम करते है।उनके ट्रैक्टर ट्रालियों का एआरटीओ के यहां से पास है और कमर्शियल रजिस्ट्रेशन भी साथ ही बीमा व टैक्स भी जमा है।आरोप लगाया कि करीब चार दिन से इदरीश गाजी अरुण पंडित व मनोज रस्तोगी आदि रैक लोडिंग की जगह पर आकर झगड़ा करते है।
आरोप है कि इन लोगों का कहना है कि वह ट्रक यूनियन के अध्यक्ष है और और अगर तुम लोगों को ढुलाई का काम करना है तो 2100 रुपये की रसीद कटवाओ और 50 रुपये प्रति चक्कर दो।आरोप लगाया कि कुछ लोग इनमें हिष्ट्रीशीटर है जबकि तथाकथित अध्यक्ष पर एक ट्रक चीनी चोरी करके बेंचने का मामला भी दर्ज है।अधिकारियों से कार्यवाई की मांग की गई।अधिकारियों ने भी जांच व कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।