छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा दस सूत्रीय ज्ञापन 

         हरदोई- समाजवादी छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड छात्र सभा युवजन सभा लोहिया वाहिनी द्वारा जनपद के विद्यालय एवं महाविद्यालय कॉलेजों में छात्र जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों से कालेजो महाविद्यालयों में छात्रों की समस्याएं जानी एवं सुझाव मांगे।इस दौरान सी एस एन डिग्री कॉलेज, जीडीसी कॉलेज, ITI, श्री शिवदयाल पाल महाविद्यालय सेमरा चौराहा हरदोई व अन्य कॉलेजों महाविद्यालय में छात्रों से संपर्क किया गया और छात्रो की समस्याएं जानी गई।
          इस दौरान छात्रों की समस्याएं जो मुख्य रूप से सामने आई उनमें कॉलेजो एवं महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी प्रमुख समस्या,विद्युत पेयजल बैठने की खानपान के लिए उचित व्यवस्था,अद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान मे उपकरणों की कमी प्राइवेट स्कूलों कालेजों महाविद्यालय मैं बच्चों से अत्यधिक फीस वसूलना,महाविद्यालय में छात्र संघ की बहाली करना,महाविद्यालय में सुव्यवस्थित कामन रूम की व्यवस्था करना,राजकीय ब शासकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति तत्काल की जाए,छात्र-छात्राओं के सवागीण विकास व उच्च शिक्षा प्राप्त हेतु लैपटॉप कन्या विद्या धन व छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाए,समस्त माध्यमिक विद्यालय महाविद्यालयों में खेलकूद व शैक्षिक सहगामी क्रिया कलापो की उचित व्यवस्था हेतु उपकरण प्रतिक्षण व सशाधन उपलब्ध कराए जाएं बालिका  विद्यालय और महाविद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु अस्थाई पुलिस चौकी व उनके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाने की व्यवस्था की जाए आदि थी।
            इसको लेकर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।इस मौके पर मुख्य रुप से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम ज्ञान गुप्ता , छात्र सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रहमत अली मोनू  , युवजन सभा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव , अमित सिंह मीतू , सुधीर गुप्ता मिन्ना , प्रदेश श्रीवास्तव कुक्कू  , दीपू यादव , हरिनाम यादव , शराफत अली , आनंद अवस्थी , प्रशांत मिश्रा ,धर्मेंद्र प्रताप सिंह , पृथ्वीराज पाल , नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे !