अजुहा, कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा केन में एक चालक ट्रैक्टर से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नानू पुत्र भैयालाल उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम सभा केन अपने निजी ट्रैक्टर से भट्ठे से ईट लादकर अपने गांव में पप्पू साहू के यहां उतारने जा रहा था। ईंटों को आगे चढ़ाई पर उतारने के प्रयास में एक जगह चढ़ाई पड़ी। ट्रैक्टर चढ़ा ही रहा था कि ट्रैक्टर पलट कर उल्टा चालक के ऊपर ही इंजन खड़ा हो गया। जिससे चालक नानू के सीने में ट्रैक्टर की स्टेरिंग जा कर लग गयी। जिस पर नानू गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नानू को गंभीर घायल अवस्था में नगर पंचायत अझुवा के स्थानीय अस्पताल में ले जा कर भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मरीज को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है। परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
नगर पंचायत अजुहा से संतोष कुमार की रिपोर्ट