हरदोई – हर साल की तरह इस साल भी हरदोई में गणपति उत्सव की चकाचौंध छाई रही।महोत्सवों में छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों का बांटा गया वहीं सातवें विशाल गणेश महोत्सव में इस बार चार चांद लगाने पहुंची मशहूर भजन गायिका कविता पौडवाल ने भी अपने भजनों से भक्तों का दिल जीत लिया।
हरदोई जिले की गजानन सेवा समिति की ओर से इस बार ये सातवां महागणेशोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। समिति में जिले के बड़े व्यापारियों से लेकर तमाम नामी हस्तियां जुड़ चुकी हैं। समिति के सदस्यों का प्रयत्न हर साल उत्सव में कुछ नया करने का रहता है।इसी क्रम में इस बार मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी कविता पौडवाल को बुलाया गया था।कविता भी एक लोकप्रिय भजन गायिका हैं। हरदोई में अपने गणेशोत्सव के लिए आईं कविता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वे सिर्फ भजन ही नहीं बल्कि फिल्मी गीत भी गाने का शौक रखती हैं। वह 70 प्रतिशत डिवोशनल तो 30 फीसदी फिल्मी गीतों के कॉन्सर्ट करती हैं।
कविता की मां अनुराधा पौडवाल एक मशहूर भजन गायिका हैं। उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में गाना गाकर की थी। करीब 10 साल फिल्मों में गाने गाने के बाद कविता एक युवा भजन गायिका के रूप में उभर कर सामने आईं। कविता ने बताया कि उनके डिवोशनल सांग्स को जब लोगों ने पसंद किया तो उनकी रुचि ऐसे गानों की तरफ और बढ़ी। आज वे ज्यादातर भजन गाकर लोगों की प्रिय बनी हुई हैं। मंच पर कविता के भजन सुनने गणेश उत्सव में हजारों लोगों का हुज़ूम उमड़ा।
मीडिया से रूबरू हुईं कविता पौडवाल
पहले के मुकाबले अब अपनी प्रतिभा को उचित मंच पर लाने के लिए संघर्ष कम हुआ है,सोशल मीडिया के जरिये भी आपकी प्रतिभा की पहचान कर आपको काम मिल सकता है। यह बात मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल की पुत्री भजन गायिका कविता पौडवाल ने कही।
विनायक सेवा सीमित द्वारा आयोजित किये गए गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए शहर पहुची भजन गायिका कविता पौडवाल ने कहा कि बीते जमाने में अपनी कलाकार अपनी प्रतिभा को उचित मंच पर लाने के लिए लंबा संघर्ष करते थे। लेकिन समय तेजी से बदला है और अब जहां संगीत प्रेमी बहुत बढ़ गए हैं वहीं कई मंच अब है जिसके माध्यम से नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आने से अब प्रतिभाएं दिख रहीं है और उन्हें सम्मान प्राप्त हो रहा है।