विगत 17 सितम्बर देर सायं-मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में सौभाग्य योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होने बैठक की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में सौभाग्य योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले निःशुल्क कनेक्शनो का लक्ष्य 152495 है जो वास्तव में एक बड़ा लक्ष्य है, हमारा जनपद उत्तर प्रदेश में बडे़ लक्ष्यो में से एक है। इस लक्ष्य को विद्युत विभाग के अवर अभियंताओं को निर्धारित लक्ष्य प्रदान किया गया है। इस लक्ष्य को अवर अभियंता, मिशन मैनेजर, मिशन एसोसिएट तथा लाईनमैनो की संयुक्त टीमो द्वारा पूरा करने की मिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होने कहा कि इस कार्य के लिए प्रशासन आपके साथ है, जहाॅ हमारी जरूरत हो तो उसे तत्काल बताये।
उन्होने कहा कि समस्त अवर अभियंता किये गये कनेक्शनो की हार्ड काॅपी अपने सम्बन्धित एसडीओ को उपलब्ध कराये ताकि किये गये कनेक्शनो में मीटर को स्थापित किया जा सके। जब तक मीटर स्थापित नही होगा तब तक कनेक्शन मान्य नही होगा। विगत तीन दिनो के कार्य का आंकलन करने से पता चलता है कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा नही हो पा रहा है। जिसके लिए योजनान्तर्गत प्रधानो से सामंजस्य बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करे। निःशुल्क कनेक्शनो के लिए मिशन मैनेजरो की मदद से गाॅवो में कैम्ंिपंग कराये जिससे लोग पे्ररित होकर इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि विगत तीन दिनो में ऐसे तीन अवर अभियंताओ को नोटिस जारी करे जिनका कार्य सबसे कम हुआ है। बैठक में अधिशासी अभियंता प्रथम एवं द्वितीय, समस्त अवर अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।