अज्ञात महिला की गोली मारकर हत्या पहचान, मिटाने के लिए शव जलाने का किया प्रयास

शाहाबाद हरदोई- शिवकुमार=====


जिला में अपराध पर नही लग रही लगाम।अज्ञात बदमाशों ने एक अज्ञात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला का शव पन्नी में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा दो इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए शव जलाने का भी प्रयास किया।

फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र करीब 20 वर्ष के आसपास है। चर्चा ये भी है कि हत्यारों ने घटना को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया है और शव यहां लाकर फेंका दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

थाना कोतवाली शाहाबाद के ग्राम बरौनी के पास एक अज्ञात महिला का अघजला शव मिला है। जिसके संबंध में थाना शाहबाद पर मुoअoसo 366 /18 धारा 302/ 201 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है पुलिस द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।