हरदोई जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र के झब्बापुरवा में निर्माणाधीन घर मे काम कर रहे एक मिस्त्री रामऔतार 40 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी और दो मजदूर सुरेश कुमार 30 वर्ष और कमलेश उर्फ कल्लू 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । बता दें कि छज्जा बनाये जाने के लिए शटरिंग को बांधा जा रहा था । शटरिंग बंधने के बाद मिस्त्री और दो मजदूर छज्जे की शटरिंग के ऊपर बैठ कर मरम्मत कार्य को पूरा ही कर रहे थे कि अचानक छज्जे की शटरिंग के नीचे का मटेरियल खिसक गया और करीब दो मंजिल की ऊंचाई पर बन रहे छज्जे की पूरी शटरिंग नीचे आ गिरी । साथ में उसके ऊपर बैठे मिस्त्री और लेबर भी नीचे गिर गए । जिसमे मिस्त्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का जिला अस्पताल में इलाज़ जारी है।
खतरों का सामना करके ये मजदूर और मिस्त्री काम करते हैं और अपनी मौत को दावत देते हैं बता दें कि निर्माणाधीन घर मे जहां छज्जे की शटरिंग को बंधा जा रहा था उसके नीचे 11 हज़ार केवी की लाइन गयी हुई है। गनीमत ये रही कि बाकी दो मजदूर बच गए क्योंकि शटरिंग इन तारों से हट कर गिरी और वहीं मिस्त्री रामऔतार के परिजनों को घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया । मृतक अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति था । लेकिन अब रामऔतार के बीवी बच्चों की देख रेख करने वाला कोई नहीं रहा । वहीं मामले की पूरी जानकारी से एक मजदूर ने अवगत कराया और जानकारी दी कि इस घर के निर्माण कार्य मे करीब 15 लोग काम कर रहे थे । सीओ सिटी हरदोई ने बताया कि इस घटना में अभी किसी भी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है । अगर किसी लापरवाही की शिकायत प्राप्त होगी तो मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।