साक्षात्कार के समय सहजता महसूस करें

जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर 13 अक्टूबर 2018 को आयोजित होने वाले रोजगार मेला से पूर्व विगत 09 अक्टूबर को आहूत कैरियर काउंसिलिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 आर0एस0 यादव ने उपस्थित अभ्यर्थियों से कहा कि 13 अक्टूबर आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रतिभाग जरूर करें और जिस भी अधिष्ठान में चयनित हो वहां प्रत्येक दशा में अपनी योगदान आख्या दें और अधिष्ठान द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभायें।
इस अवसर पर काउन्सलर आर्यन सिंह ने कहा कि साक्षात्कार के समय सहजता महसूस करें, मीता गुप्ता ने कहा कि नौकरी  के शुरूआती दिनों में होने वाले संघर्ष को महत्वपूर्ण समय समझ कर  व्यतीत करें और आगे की तरक्की का मार्ग बनायें। इस अवसर पर जिला सेवा योजना अधिकारी, एम0 आई0एस0 मैनेजर शशिकान्त सिंह तथा परमेश्वर दीन आदि मौजूद रहे।