जिला ग्राम्य विकास संस्थान में 25 सितम्बर से 09 अक्टूबर 2018 चले 15 दिवसीय नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों का पूर्व सेवाकालीन प्रशिक्षण पूर्ण होने पर आयोजित प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वांइट मजिस्टेªट एकता सिंह ने नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में जितने विभागों द्वारा जानकारियां दी गयी उनका अध्यन करें और सेवा में शासन की नीतियो/ योजनाओं का ईमानदारी से संचालन करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा, पीडी श्रीनिवास, डीसी मनरेगा, डीडी एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पीओ नेडा, अवर अभियंता जल निगम तथा वरिष्ठा प्रशाासनिक अधिकारी आदि ने नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों को विभागों की योजनाएं एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सभी अधिकारियों ने नव चयनित 51 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कियें।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सरकारी सेवा आचरण नियमावली, अनुशाात्मक कार्यवाही, जीआईएस, एनपीएस, ग्रेच्युटी, अवकाश नियम, जाब चार्ट, ग्राम पंचायत के खातों के संचालन व रखरखाव, भण्डार, क्रय नियम, स्टाक/परिवार रजिस्टर, लेखा परीक्षा, सीएजी विभागीय व स्थानीय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, सांसद व प्रधानमंत्री आर्दशा ग्राम योजना, मनरेगा, श्रम बजट, एमआईएस, सोशाल आडिट, अन्त्योदय, आजीविका मिशन स्वास्थ्य/अटल बीमा योजना, पोषण मिशन, उर्जा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, मिड डे मील, पेंशान, छात्रवृत्ति आदि के सम्बन्ध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया है।