पाली (हरदोई )– तीन दिवसीय राष्ट्रीय अटल युवा महाधिवेशन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के भरखनी मंडल पदाधिकारी शोभित मिश्रा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जा रही टीम में बुधवार को हैदराबाद के लिये रवाना हुए ।
कस्बा पाली निवासी भाजयुमों भरखनी मंडल संयोजक शोभित मिश्रा 26 अक्टूबर से हैदराबाद में होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अटल युवा महाधिवेशन के लिए बुधवार को जिले से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में जा रही टीम में रवाना हुऐ । सवायजपुर विधानसभा से दो व्यक्ति उक्त अधिवेशन के लिए गये जिनमें श्री मिश्रा के अलावा सवायजपुर मंडल से रवि सिंह हैं । स्थानीय भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उक्त लोगों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर रवाना किया ।