संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

हरदोई- हरियावां थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ग्राम कटिघरा निवासी रूबी 25 पत्नी आशुतोष की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। रूबी का एक बेटा रवी और एक माह की बेटी है। पति के अनुसार रूबी ने मंगलवार की शाम को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पिता अवधेश निवासी अलियापुर थाना बिलग्राम ने बताया कि आशुतोष शराब का आदी है। रूबी शराब पीने का विरोध किया करती थी। जिसको लेकर आशुतोष उसे मारता पीटता था। मंगलवार को आशुतोष शराब पीकर आया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और आशुतोष ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।