हरदोई- एक युवती ने एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिस की तहरीर पर कोतवाली देहात में दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
कोतवाली शहर क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर राजेश नाम के एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है जब उसने शादी करने के लिए दरोगा के ऊपर दबाव बनाया तो दरोगा व उसके घर वालों ने उसकी बात को ठुकरा दिया। यही नहीं उसे जान से मारने की नियत से गाड़ी में डाल कर उसकी पिटाई कर दी जब वह बेहोश हो गई, तो उसे गाड़ी से नीचे डाल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं कोतवाली देहात इंस्पेक्टर सुनील त्यागी के मुताबिक युवती की तहरीर पर दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि दारोगा के ऊपर महिला थाने में भी एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।