बाहर गयी युवती के साथ गैंगरेप, उलाहना देने पर किशोरी के भाई को दबंगों ने पीटा

पीड़िता के भाई ने लगाया पुलिस पर समझौते का दबाव, बेहटा गोकुल थाना इलाके का मामला

            हरदोई- बेहटा गोकुल थाना इलाके में एक युवती के साथ गैंगरेप व उलाहना देने पर युवती के भाई की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को डॉक्टरी के लिए भेजा।
             मामला बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव का है। यहां एक युवती अपने भतीजे के साथ गांव के बाहर खेतों में लगी कंडे की बठिया से कंडे निकालने गयी थी। आरोप है कि यहां विमलेश व उसका साला रामनिवास मिल गए और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता जब घर पहुंची तो मामले की जानकारी दी।
           जानकारी पाकर पीड़िता का भाई जब उलाहना देने व शिकायत करने गयी तो आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर उसको मारा पीटा। आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए तो पुलिस मामले में समझौता कराने की बात कर रही है। एएसपी त्रिगुण विषेन ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर डॉक्टरी कराई गई है । जांच और कार्यवाई की जा रही है।