चित्तरपुरवा गांव में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे जेवरात महिला पर बोला हमला

         हरदोई- जिले में अपराधों का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बदमाशों ने एक घर को सोमवार की रात में अपना निशाना बना लिया। जहां पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला पर भी जानलेवा हमला बोल दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है।
       कोतवाली शहर के चित्ररपुरवा निवासी अमर शर्मा मुरादाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बताया गया है अमर शर्मा सोमवार को अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी मीना व उनके दो बच्चे मौजूद थे। इसी बीच रात में उनके घर में तीन बदमाश पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसे। जहां पर मीना पर धारदार हथियार से हमला बोलते हुए तमंचे की बट से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उनके घर से एक मटर माला, कुंडल, मंगलसूत्र, पायल व चांदी के तीन सिक्के समेत कई जेवरात उठा ले गए।
        वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मीना को जब होश आया तो उन्होंने अपने पिता नन्हे लाल शर्मा निवासी कोतवाली शहर निकट को सूचना दी। जिससे मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सदर चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर सीओ सिटी जिला अस्पताल पहुंचकर महिला से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। वहीं पुलिस खबर लिखे जाने तक तहरीर ना मिलने की बात बता रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी घटनास्थल पहुंचे और पड़ताल की थी।