हरदोई- उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ममता चौधरी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गैस सब्सिडी समेत अन्य मुद्दों पर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार अपराध तथा चैन स्नेचिंग उनको न्याय न मिलना तत्काल एफआइआर न होना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए तथा उनका मुकदमा दर्ज करा जाए।कहा गया है कि महिला पुलिसकर्मी बढ़ते दवाब के कारण सुसाइड कर रही है और उन पर अत्याचार अधिक हो रहा है क्योकि यह कार्य उनके सहयोगी ही करते है इसलिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को महिला पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम उठाना चाहिए जो कि उन्हें पूर्ण सुरक्षा दे सके।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम कम किए जाएं और गरीब को निःशुल्क गैस कनेक्शन कराए जाएं । उक्त कनेक्शन पर सब्सिडी को ना लिया जाए सब्सिडी मुक्त सिलेंडर दिया जाए उत्तर प्रदेश में महिलाओं को उचित न्याय, त्वरित एफआइआर हेतु अलग काउंटर स्थापित किए जाए। साथ ही यह मांग भी की गई है कि वृद्धावस्था 60 साला , विकलांग महिलाओं के लिए पेंशन की व्यवस्था हेतु काउंटर जिला स्तर पर अलग खुलवाया जाए और बजाए ब्लॉक तथा न्याय पंचायत पर न दौड़ाकर सीधी जिला कार्यालय पर आवेदन प्राप्त कर उसी काउंटर पर पेंशन बनवाने का कार्य किया जाए ताकि महिलाओं इन कार्यो में सुविधा हो सके।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शुक्ला, आशा रानी गुप्ता , सोशल मीडिया जिला चेयरमैन कुसुम अग्रवाल, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस जेनब उर्फ गुड़िया सचिव महिला मोर्चा सफेदा बानो , अनीता पांडे जिला महासचिव ठाकुर अर्चना सिंह ,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव सिंह ,मीडिया प्रभारी/ महासचिव भुटटो मिया, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई अमलेंद्र त्रिपाठी ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आफ़ताब हैदर महासचिव गोविंद सिंह, जुबेर खान ,आकाश सिंह, हसीब खां ,मोहन सिंह ,शिव कुमार सिंह, जिला महासचिव शिव कुमार गुप्ता टीटू ,अमीर अहमद ,रियाज अहमद ,अमीनुद्दीन, संदीप कुमार अंशु सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे!