जानवरों का आरामगाह बन गया हरदोई का रेलवे स्टेशन 

आवारा जानवरों का प्लेटफॉर्म पर रहता है बसेरा और कब किसको पटक दें आवारा कोई नही जानता, जिम्मेदार आरपीएफ जीआरपी के अधिकारी बने मूकदर्शक

                 हरदोई- रेलवे स्टेशनआवारा जानवर का आरामगाह है।यहां आवारा सांडों व जानवरों ने गदर मचा रखा है।जानवरों का आतंक है की अब रेलवे के प्लेट फार्म पे भी घूमते नजर आ रहे है।आने जाने वाले यात्रियों को इन जानवरो से काफी समस्या उत्पन्न हो रही है और प्लेटफार्म में भी खतरा बना रहता है।सबसे बड़ी बात की सुरक्षा की गारंटी देने वाली आरपीएफ और जीआरपी दोनों इस तरफ कोई ठोस नहीं उठा रही है।
                   तस्वीरें है हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक की।जहा आप देख सकते है कि आवारा जानवर किस तरह खुलेआम हर स्थान पर विचरण कर रहे है।इन जानवरों को पास में ट्रैन के इन्जार में बैठे यात्री भगाने की कोशिस करता है पर वो नहीं हटते है।उसी तरह मेन ट्रैक पर भी आवारा जानवर की भीड़ रहती है।इन ट्रैक पर प्रतिघंटे कई रनथ्रू गाड़िया निकलती है जिससे हादसे होने का भी डर बना रहता है।जब इस संदर्भ सुरक्षा को लेकर प्लेट फार्म नंबर एक पर बने आरपीएफ दरोगा से जानकारी करनी चाहि तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया।