प्रधान के खिलाफ दलित उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज सीओ सिटी को सौंपी गई पूरे मामले की जांच


हरदोई- कोतवाली शहर के सरैया गांव में युवक पर दबंगों के कहर के आरोप को लेकर पुलिस ने गांव के प्रधान के खिलाफ दलित उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मामला दलित उत्पीड़न होने की वजह से जांच सीओ सिटी विजय राणा को सौंपी गई है।वहीं पुलिस अफसरों का कहना है आरोपित प्रधान की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं पीड़ित शिव कुमार की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर प्रधान सवेन्द्र गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला का कहना है जो उनके पास तहरीर आई है उसमें सिपाहियों को पकड़वाने की बात का जिक्र नहीं है।प्रधान पर ही पीटने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप लगाया कि प्रधान के कहने पर कोटे के चुनाव में उसके पास नहीं गया था। इसी बात से खफा थे। जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।







 तो क्या तहरीर में भी हो गया खेल
 पीड़ित शिवकुमार  जिस समय एएसपी पूर्वी के पास शिकायत करने के लिए पहुंचा था,तो उसके पास जो तहरीर थी उसमें एक सिपाही को नामजद करते हुए दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ प्रधान के कहने पर घर से पकड़ लाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन शहर कोतवाल का कहना है कि उनके पास जो तहरीर आई है उसमें सिपाहियों के नाम नहीं है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।क्या फिर पीड़ित की तहरीर को बदलवा दिया गया है।