थाना क्षेत्र के खसौरा गांव में रविवार की रात अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को पांचाल घाट फर्रुखाबाद में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।पूरे मामले में शक की सुई किसी करीबी के आस-पास ही घूम रही है।वही पुलिस कई लोगो को हिरासत मे लेकर पूँछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी राकेश 50 पुत्र रामदास की गाँव के किनारे बाग में पड़ी झोपड़ी में रोज की तरह वही सोया था। रविवार की रात अज्ञात लोगों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी। मृतक के दामाद सर्वेश निवासी धर्मपुर मडैया जब वहाँ पहुंचे तो सोमवार की सुबह पूरे घटनाक्रम की सूचना परिजनों को दी। मृतक के बड़े पुत्र रंजीत ने थाने पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार को मृतक राकेश का शव का फर्रुखाबाद के पांचाल घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। राकेश की निर्मम हत्या के बारे में शक की सुई किसी करीबी के आस-पास ही घूम रही है। बताते चलें करीब दो माह पूर्व मृतक ने दो बीघे खेत बेचा था। इसके बाद वह और खेत बेचने वाला था।जिस पर परिवार के लोगों का ही ग्रामीणों के मुताबिक पैतृक 14 बीघा खेत रामदास के नाम चला रहा था।उनकी मौत के बाद उनके पुत्र राकेश के नाम यह पूरा खेत आ गया। फिलहाल जो भी हो इस निर्मम हत्या में शक की सुई किसी करीबी के ही इर्द-गिर्द घूम रही है।