मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

14 दिसम्बर 2018 –  मुख्यमंत्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान मंत्री विधि एवं न्याय श्री बृजेश पाठक के ब्लाक मल्लावां स्थित आवास लाला बाजार, गंगारामपुर पहुंच कर श्री पाठक की माता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक नितिन अग्रवाल, आशीष सिंह आशू, माघवेन्द्र प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा, प्रभारी जिलाधिकारी आनन्दकुमार, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी सदर, सण्डीला, बिलग्राम, सहायक निदेशक कुमकुम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार आदि उपस्थित रहें।