चीनी मिल रूपापुर के कृषि उद्यमी सम्मान समारोह में सम्मानित हुए कृषक


पाली, हरदोई- कम लागत में कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से डीएससीएल ग्रुप द्वारा शुरू की गई मीठा सोना परियोजना के तहत मंगलवार को चीनी मिल रूपापुर परिसर में कृषि उद्यमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देध्य गन्ने की खेती में कृषि यांत्रिकी को बढ़ावा देना हैं। 


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएससीएल ग्रुप के अधिशासी निदेशक आर एल टामक ने कृषि यंत्रों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे कृषि के क्षेत्र में कम लागत पर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि इसमें भी कोई दोराय नहीं कि कृषि यंत्रों के प्रयोग से कृषकों की आय में भी आशातीत बृद्धि हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को घर बैठे कृषि यंत्र उपलब्ध कराने हेतु एप की तर्ज पर ट्रिनगो व ईएम 3 की शुरुआत हो चुकी हैं। 

सम्मान समारोह में 200 प्रगतिशील कृषि उद्यमियों ने भाग लिया। इस आयोजन में रूपापुर, अजबापुर, हरियावां एवं लोनी से आये उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें व अन्य उद्यमियों को कृषि उद्यम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मिल अधिकारियों के मुताबिक कम दर पर आसानी से कृषकों को खेती में कृषि यंत्रीकरण की सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। रूपापुर मिल इकाई प्रमुख प्रभात कुमार , अजबापुर मिल प्रमुख कुलदीप सिंह, हरियावां मिल प्रमुख प्रदीप त्यागी व लोनी मिल प्रमुख पंकज सिंह, राजा श्रीवास्तव, बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।