संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरदोई- पाली थाना क्षेत्र के मरकडा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को लगते ही घर मे कोहराम मच गया। पति की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत की वजह स्पष्ट नही हो सकी है। फिलहाल पुलिस मौत की वजह का पता लगाने में जुट गई है।

पाली थाना क्षेत्र के मरकडा गावं निवासी धर्मेंद्र पुत्र जगदीश की शादी एक वर्ष पूर्व राधा उर्फ अन्नू यादव (20) से हुई थी। शुक्रवार की रात राधा ने कमरे में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी वैसे ही घर मे कोहराम मच गया। फिलहाल राधा ने मौत को क्यों गले लगाया ? क्या वजह रही जो उसने इतना बड़ा कदम उठाया ? ऐसे कई सवाल ग्रामीणों के दिल मे घर कर रहे है। लेकिन उनका अभी खुलासा नही हो सका है।

फिलहाल पुलिस ने पति धर्मेंद्र की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने किसी भी प्रकार का आरोप प्रत्यारोप नही किया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई। पाली एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया है कि अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।