शौच जा रही महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

हरदोई- कोतवाली मल्लावां क्षेत्र के गांव निवासिनी महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वह बीती 2 मार्च को रात घर के बाहर शौच को जा रही थी । जहां पर पहले से बैठे गांव के युवक ने उसको खींच ले जाकर छप्पर के नीचे दुष्कर्म किया है । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।