पाली (हरदोई)- ज्येष्ठ महीने के अंतिम यानी चतुर्थ मंगलवार को जहाँ पूरा देश हनुमान जी की भक्ति में डूबा नजर आया वहीं पाली नगर में भी जगह जगह भंडारों की धूम रही।
कहीं पूड़ी सब्जी तो कहीं शर्बत और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। नगर के उप डाकघर के पास, दीपक गुप्ता की दूकान के पास, नगर के बस अड्डा चौराहे व आशीष बुक डिपो के पास आदि जगहों पर भण्डारे आयोजित हुए।
भक्तों ने पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और कुछ भक्त हनुमान जी के भजनों पर थिरकते भी नजर आये। इस मौके पर राजू बाजपेयी, देवेश बाजपेयी, विश्व दीपक बाजपेयी, सूरज शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, दीपक गुप्ता, अंकित अग्निहोत्री, प्रतीक अग्निहोत्री, अतुल, रवि, दिव्यांश गुप्ता आदि के साथ साथ सैकडों लोग मौजूद रहे।