ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को कस्बे मे जगह-जगह किया गया प्रसाद-वितरण

कछौना, हरदोई। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार पर हनुमानजी की महिमा के गुणगान से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। कस्बे में श्रद्धालुओं द्वारा भण्डारे व शरबत वितरण का कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किया गया। लोग ने पांडाल लगाकर भक्तों को पूड़ी-सब्जी व शरबत पिलाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सबसे बड़ा धर्म मनुष्य, मनुष्य के काम आए; “हमारा पड़ोसी भूखा न सोये” की भावना ही सबसे बड़ा धर्म है। कस्बे के युवा सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र कुमार राठौर, राम प्रकाश श्रीवास्तव शिक्षक, सिंह नर्सिंग होम के युवा खिलाड़ी इलू की टीम ने भंडारे का आयोजन किया।

व्यापारी संजय गुप्ता ने शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्टेशन मार्ग पर रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य डॉ० यस०पी० सिंह, भाजपा नेता अनूप दीक्षित, छुन्ना गुप्ता, श्रवण राठौर, आदित्य गुप्ता, राजेश गुप्ता, मयंक सिंह, संजय सिंह, ब्रह्म कुमार सिंह ने भण्डारे का आयोजन किया।

मोहल्ला ठाकुरगंज में युवा कार्यकर्ता अनूप सिंह ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। सुबह से लंगड़े दास बाबा मंदिर पर बुजुर्ग जवान बच्चे महिलाओं ने पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। हनुमान संकट मोचन हैं। उनसे लोग प्रेणा लेकर एक दूसरे के सुख दुख में संकट मोचन के रूप में खड़े होकर प्रेणा देते हैं। पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से डूबा था। सभी उल्लास के साथ त्यौहार के रूप में सेलिब्रेट कर रहे थे। एक दूसरे को पूड़ी सब्जी गर्मी में शर्बत बूंदी खिलाकर आनंद की अनुभूति ले रहे थे। सभी लोग जात-पात ऊंच-नीच भूलकर समान भाव से भंडारे का आनंद उठा रहे थे। सामाजिक समरसता का इजाफा होता है। सबसे ज्यादा छोटे बच्चे आनंद उठा रहे थे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता