अंकित सक्सेना बदायूँ-
बदायूं सदर तहसील के अन्तर्गत लेखपाल शिव सिंह की नगर पंचायत गुलड़िया में पोस्टिंग हैं । इस लेखपाल पर आरोप है कि यह बेईमान है और आय प्रमाण पत्र जैसे सामान्य काम के लिए भी सुविधा शुल्क की मांग करता है । आरोप तो यह भी है कि बिना घूस के इससे कोई भी काम नहीं कराया जा सकता है । जब लोग इससे डीएम व प्रधानमंत्री से शिकायत की बात करते हैं तो यह प्रधानमंत्री और जिलाधिकारी को गाली देता है ।
लेखपाल के इसी अमर्यादित और आपराधिक आचरण का गाली देते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है । इस दुष्कृत्य के कारण प्रशासन की ओर से सदर तहसीलदार द्वारा इसे निलंबित कर दिया है । लेखपाल के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज की जा चुकी है ।