देश के पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आज नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का आज नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में उद्घाटन करेंगे। पांच आयोजन स्थलों पर यह खेल कल से आठ फरवरी तक होंगे और खिलाड़ी 199 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे । सरकार का उद्देश्य 17 वर्ष से कम उम्र की प्रतिभाओं को खेलो इंडिया के माध्यम से तलाशकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करना है ।

16 खेलों के तीन हजार से अधिक खिलाड़ी सप्‍ताह भर चलने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे । जिसमें बैडमिंटन, मुक्‍केबाजी, निशानेबाजी, तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्‍स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्‍ती शामिल हैं । खेलो इंडिया कार्यक्रम को देश में जमीनी स्‍तर पर खेलों को पुनर्जीवित करने के मकसद से शुरू किया जा रहा है ।इसके तहत प्रतिभाशाली खिलाड़कियों को प्राथमिकता वाले खेलों में आठ साल तक हर साल पांच-पांच लाख रुपये की वित्‍तीय मदद दी जाएगी ।