सांसद के करीबी सचिन मौर्य ने 24 घंटे में दी डॉक्टर को हटवाने की चेतावनी

सांसद के बहुत करीबी सचिन मोर्य ने डॉक्टर को 24 घंटे में हटवाने की चेतावनी दी । पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य के करीबी सचिन मौर्य ने हॉस्पिटल के स्टाफ और डॉक्टर को जमकर डांट लगायी । घबराए स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी । जिसके बाद हॉस्पिटल परिसर छावनी में तब्दील हो गया ।

बताते है कि एक युवती को दर्द हो रहा था वह देर रात हॉस्पिटल में आयी । डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया और आराम करने को कहा । युवती बेड पर आराम करने गयी तो चादर पर ब्लड का हल्का सा धब्बा देख कर वह भड़क उठी । इसी क्रम में उसकी स्टाफ से नोक-झोंक शुरू हो गयी । बात जब डॉक्टर तक पहुंची तो डॉक्टर से भी तीखी कहासुनी होने लगी । मामला बढ़ता देख स्टाफ ने पुलिस को सूचना दे दी । वहीं युवती ने भी परिजनों को बुला लिया । सांसद के चहेते सचिन मौर्य कई लड़कों के साथ हॉस्पिटल पहुंचे । उन्होंने भी डॉक्टर को लताड़ना शुरू कर दिया । सदर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई । जिसके सामने भी हंगामा होता रहा । बड़े अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद देर रात मामला सुलझ पाया ।