रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)- मंगलवार को नगर पाली के मोहल्ला सुलहसराय में सर्व पॉइंट ई गवर्नेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आर सी एम हरित संजीवनी की ओर से विष मुक्त खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
सर्व पॉइंट ई गवर्नेंस इण्डिया के डायरेक्टर अरुण मिश्र ने बताया कि हरित संजीवनी बहुत ही अच्छी तथा किसानों के लिए लाभप्रद वस्तु है इसका प्रयोग करने से फसलों की उपज में वृद्धि होती है तथा इससे फसलें खराब नहीं होती है इसका उपयोग करने से जहर मुक्त खेती संभव हो पाई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी किसान भाई इसका उपयोग करें। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि सर्व पॉइंट ई गवर्नेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य धेय किसानों की आय को दोगुना करना है।
इस कार्यक्रम के दौरान अनुज मिश्र व प्रकाश चंद्र बाजपेयी के द्वारा राम कुमार, राजेंद्र सिंह व राहुल कुशवाहा आदि किसान भाइयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सर्व पॉइंट ई गवर्नेंस इंडिया के डायरेक्टर अभय मिश्रा, प्रकाश चंद्र बाजपेयी, अनुज मिश्र, अरुण बाजपेयी, प्रदीप अवस्थी, रामजी शुक्ल, राकेश तिवारी, अनूप गुजराती तथा किसान भाई आदि मौजूद रहे।