केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में धूमधाम से मनाया गया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस

अंकित सक्सेना बदायूँ

2 अक्टूबर 2019 को केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। गांधी जी की जन्मशती के कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉअमलेश गुप्ता ने ध्वजारोहण एवं दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ भी ली गई। वैष्णव जन एवं रामधुन के माध्यम से गांधी जी को याद किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जो विभिन्न संदेशों से भरे हुए थे जैसे स्वच्छ भारत एवं महिला सशक्तिकरण आदि। विद्यालय की शिक्षिका कुमारी गीतिका एवं श्रीमती दीपांजलि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका विषय स्वच्छ भारत था। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अमलेश गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ऐसे दो महापुरुषों हैं इनका जीवन सदा अनुकरणीय एवं अनुसरणीय है ।आज के दिन के मनाने की सार्थकता इसी में है कि हम दोनों महापुरुषों के जीवन से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने जीवन को भी सुंदर एवं सुखद बनाएं। हम स्व से उठकर पर की भावना को महत्व दें एवं एक सुंदर राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण रानी ने नई तालीम विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ।समस्त कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी कुमारी प्रवीण रानी के दिशा निर्देशन में हुआ ।